भारतमाला कनेक्शन से मचा बवाल

धमतरी। जिले के कुरूद से आज बड़ी खबर सामने आ रहीं है जहां ईडी ने दो चर्चित लोगों के यहां दबिश दी है.... आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए पूरे इलाके को गरमा दिया…बताया जा रहा है  भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मामलों को लेकर दो बड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई… और जैसे ही ये खबर फैली… पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया…



सुबह-सुबह जब लोग अपने रोजमर्रा के काम में जुटे थे… तभी अचानक ED की टीम कुरूद पहुंची… और बिना किसी देरी के भूपेंद्र चंद्राकर और रोशन लाल चंद्राकर के ठिकानों पर एक साथ छापा मार दिया…

बताया जा रहा है कि ये दोनों ही भारतमाला परियोजना से जुड़े हुए हैं… जिसके चलते इस कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है…

करीब साढ़े सात घंटे से ज्यादा वक्त से ED की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है… घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है… हर एक कागज की बारीकी से पड़ताल की जा रही है…


इतना ही नहीं… टीम द्वारा संबंधित लोगों से गहन पूछताछ भी की जा रही है… ताकि इस पूरे मामले की परतें खोली जा सकें…कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है…बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है… और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है…



वहीं इस छापेमारी को इसलिए भी हाईप्रोफाइल माना जा रहा है क्योंकि भूपेंद्र चंद्राकर… पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के करीबी रिश्तेदार हैं…

ईडी के इस कार्यवाही के बाद राजनीतिक गलियारे में काना फूसी  तेज हो गई है…वही इस मामले से इस भीषण गर्मी में आगे और भी गरमाहट आने की आशंका है..?


हालांकि ED की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है… लेकिन सूत्रों की मानें तो ये कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े वित्तीय लेनदेन और संभावित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है…


फिलहाल सभी की नजर ED की इस कार्रवाई पर टिकी हुई है… और अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस जांच में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं… और क्या इस छापेमारी से कोई बड़ा खुलासा होगा… इसका जवाब आने वाले समय में ही मिलेगा…

Show comments
Hide comments