धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए रीवागहन से कुर्रा तक 2.10 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 94 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयासों और मजबूत पहल का परिणाम है।

महापौर श्री रोहरा ने लगातार इस मार्ग की आवश्यकता को शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों से आज यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, यातायात का दबाव कम होगा और व्यापारिक एवं ग्रामीण गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।


महापौर  रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव  सांसद  रूपकुमारी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार धमतरी के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति दर्शाती है कि जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी से प्रयास करता है तो विकास की राह स्वयं प्रशस्त होती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धमतरी विधानसभा में अधोसंरचना विकास, सड़क सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार का अभियान निरंतर जारी रहेगा — विकास ही हमारा संकल्प है और धमतरी की प्रगति ही हमारी प्राथमिकता है।

Show comments
Hide comments