धमतरी।इस समय शहर में वर्तमान विधायक रंजना साहू के द्वारा किए जा रहे आंदोलन प्रदर्शन अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनने लगा है... शासकीय कार्य में लगे अधिकारियों को जो धमकी देकर वाह वाही लूटने का काम किया जा रहा है जो पॉजिटिव तो नहीं लेकिन उनके लिए नेगेटिव जरूर हो रहा है.. धमतरी के जनमानस में उनके द्वारा किए जा रहे ऐसे कृत्यों से भारी नाराजगी देखी जा रही है.. साथ ही भाजपा के कुछ लोग भी विधायक से नाखूश देखे जा सकते हैं ..जिससे आने वाले समय में अगर भाजपा के द्वारा उन्हें टिकट दे जाती जाती है तो कांग्रेसी प्रत्याशी के लिए वाक ओवर जरूर हो सकता है.. वैसे भी वे पूर्व में वे गुरमुख सिंह होरा जी से मात्र 464 मतों से विजयी हुए थे..जो  जग जाहिर हैं कि किसके कारण उनकी जीत हुई थी.. वही लोगों की यह धारणा है कि विधायक रंजना साहू बनी है लेकिन उनका जो भी कार्य होता है उसमें उनके पति का महत्वपूर्ण भूमिका रहता है.. अपने निर्णय  से वे किसी भी कार्य को अंजाम नहीं देती..यह भी उनके राजनीतिक जीवन के लिए एक नेगेटिव मसला हैं। एक नजर अगर शहर के प्रबुद्ध जीवियों की माने तो अगर सिटिंग एमएलए रंजना साहू को टिकट दी जाती है तो कांग्रेस को वॉकओवर जरूर मिलेगा...कांग्रेस की जीत लगभग तय भी मान सकते हैं.. वहीं अगर शहर के धाकड़ एवं ऊर्जावान भाजपा नेता इंदर चोपड़ा को टिकट दी जाती है तो कांग्रेस के साथ कांटे का मुकाबला हो सकता है...वैसे तो भाजपा के  और भी दावेदार हैं मगर कांग्रेस प्रत्याशी के सामने उनका  टिकना नहीं के बराबर है.. यह तो प्रबुद्ध जीवियों की राय थी.. लेकिन होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन कैसे करना है.. भाजपा के हाई कमान एवं पार्टी वरिष्टोंजनों के लिए गहन मंथन का विषय हैं.. अब आगे देखना ही कि वे भाजपा की साख व गरिमा को बचाने के लिए वे क्या फैसला लेते हैं..

Show comments
Hide comments