धमतरी। प्रेस क्लब धमतरी द्वारा शोक सभा का आयोजन प्रेस क्लब भवन में रखी गई.जहां वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रंजीत भट्टाचार्य को विधिवत श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वरिष्ठ पत्रकार के असमय जाने को  पत्रकारों ने इसे साहित्य एवं पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया..


समाजसेवी एवं एमजी न्यूज के संचालक राजेश शर्मा,पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर, महासचिव विक्रांत शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पांडे व उमेश वशिष्ठ, सचिव राज सोनवानी, संगठन सचिव सत्येंद्र शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा सहित अन्य ने वरिष्ठ पत्रकार श्री भट्टाचार्य के जीवनी पर प्रकाश डाल असमय उनके जाने कों पत्रकार जगत व साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति बताया. श्रद्धांजलि सभा पश्चात वरिष्ठ पत्रकार रंजीत भट्टाचार्य कों भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



शोक सभा का संचालन महासचिव विक्रांत शर्मा  ने किया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष नरेश श्रोति, दीप नारायण शर्मा, संतोष सोनकर. दिलीप देवांगन, पवन साहू, माधवेंद हिरवानी के अलावा ब्राह्मण समाज के पियूष पांडेय,रितेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Show comments
Hide comments