श्यामतराई में सेक्स रैकेट पकड़े जाने की खबर, 18 लोगों के हिरासत में लिए जाने की सूचना
धमतरी। जिले के श्यामतराई इलाके में देर रात कथित रूप से सेक्स रैकेट पकड़े जाने की खबर सामने आई है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 महिलाओं और 12 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को पकड़े जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अर्जुनी थाने के अंतर्गत दो डीएसपी की संयुक्त कार्यवाही की गई है..वही देह व्यापार संलिप्त लोगों पर पुलिस ने महज 151 के तहत कार्यवाही की है जिस पर भी प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है।