धमतरी।धमतरी में सिटी कोतवाली थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई वही इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने रहे हैं..

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार स्थित एक सैलून दुकान का है।

बताया जा रहा है कि बांसपारा निवासी प्रिंस नेताम सैलून में बाल कटवाने पहुंचे हुए थे...


इसी दौरान उसका दोस्त आशुतोष यादव वहां पहुंचा और अचानक सैलून के अंदर ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया...

हमले में प्रिंस नेताम गंभीर रूप से घायल हो गया।

लहूलुहान हालत में वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

घटना के बाद सैलून और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

वही घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत  शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया .

जहां उसका इलाज जारी है....बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवक के गले पर भी चाकू से वार किया है,

जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है....

वहीं इस घटना के बाद इलाके में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जब कोतवाली थाना महज सौ मीटर की दूरी पर है,

तो आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे दिया गया।

क्या अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है....

फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशुतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है...


बाईट...अभिषेक चतुर्वेदी सीएसपी धमतरी

Show comments
Hide comments