महापौर रामू रोहरा एवं एवं प्रेस क्लब परिवार से की मुलाकात..
जिले में वन औषधि पादप उत्पादन को लेकर की चर्चा
छत्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धति और वन औषधियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला धम तरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ नगर निगम महापौर से सौजन्य मुलाकात की .....और जिले में वन औषधियों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिले में वन औषधियों के संरक्षण, संवर्धन और उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि धमतरी जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर औषधीय पौधों की खेती को किस तरह बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकें।
धमतरी टीवी पहुंचे अंजय शुक्ला
इसके बाद अंजय शुक्ला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल ठाकुर से मिलने उनके कार्यालय धमतरी टीवी पहुंचे, जहां प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष नरेश श्रोती, यशवन्त साहू ,कृष्णा राव जगताप,बबला साहू,रितेश यादव, वेणु साहू, पुष्पेंद साहू आदि ने उनका स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और वन औषधियों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
धमतरी जिला वन संपदा और जैव विविधता से समृद्ध है, ऐसे में यहां औषधीय पौधों के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिले में औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत किसानों और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ ही औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पारंपरिक स्वास्थ्य परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा सके।


