धमतरी। शहर के कुछ लॉज व वैवाहिक स्थल के नाम पर बनाये गए संस्थानो में अनैतिक कार्य होने की खबर है। बताया जा रहा हैं कि इन जगहों में देर रात तक संदिग्धों का आवाजाही रहता हैं। शहर से हटकर ओनेकोने में होने के कारण ये जगह काफी चर्चाओं में हैं। हालांकि पुलिस की नजर इस तरफ क्यो ढीली हैं ये जरा गौरतलब करने वाली बात है।
पुलिस प्रशासन भले दुनिया भर के आडम्बर कर ले.. मॉक डील कर ले.... मगर ऐसे सफेद पोश चेहरों को सामने लाने में क्यो झिझकते है। अगर पुलिस प्रशासन इन लाजो व कोने काने के संस्थानों में छापेमारी की कार्यवाही करे तो कई कारनामो के रहस्यों का पर्दाफाश हो सकता हैं। लोगो मे ये कोतुहल का विषय हैं कि आखिर क्या कारण है शहर में स्थित लॉज को छोड़कर लोग ओने कोने में रुकने जाते है।
Show comments