धमतरी। छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला लव होगे” के प्रमोशन को लेकर धमतरी में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्माता  निर्देशक अनुमोद राजवैद्य,वितरक सतीश जैन,नायक आयुष राजवैद्य, नायिका तिरांजलि गोस्वामी ,संजय महानंद आदि ने मीडिया से चर्चा की। 8 मई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह देखा गया।



फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने बताया कि “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में 8 मई को प्रदर्शित होगी। फिल्म में छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक जीवनशैली का सुंदर समावेश किया गया है।


फिल्म से डेब्यू कर रहे अभिनेता आयुष राजवैद्य और अभिनेत्री तिरांजलि गोस्वामी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा करन खान, रजनीश झाँझी और संजय महानंद जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।



अभिनेता आयुष राजवैद्य ने बताया कि उनका किरदार एंग्री यंगमैन का है, जिसमें रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं तिरांजलि गोस्वामी ने इसे अपने कैरियर  की पहली फिल्म बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत से काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों, खासकर युवाओं को यह फिल्म पसंद आएगी।



निर्देशक के अनुसार फिल्म का गीत “मोला बम्बई घुमा दे राजा” सोशल मीडिया पर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।


हास्य अभिनेता संजय महानंद ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि फिल्म की जो  कहानी है दर्शकों को जरूर आकर्षित करेगा।


फिल्म की कहानी शहरी परिवेश में पनपती एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और संस्कृति को प्रमुखता से दर्शाया गया है। फिल्म को मनोरंजन के साथ स्थानीय रंग-रूप का पूरा पैकेज बताया जा रहा है।

Show comments
Hide comments