धमतरी। धमतरी शहर के तकरीबन सभी सड़को की हालत बहुत ही जजर्र अवस्था मे है।एक ही बारिश में सड़को में जगह जगह गड्ढे हो गए है। बिलाई माता से लेकर नहरनाका,परेड ग्राउंड से लक्ष्मी निवास के तरफ जाने वाली सड़को तो हालत बहुत ही दयनीय हैं। देखा जाए तो कुछ सड़को का निर्माण कुछ माह ही किया गया हैं जिसके बड़े बड़े बखान भी सुनने को मिले जिसमे ठेकेदार के तारीफों के पुल मीडिया ने भी प्रकाशित किये मगर इस मार्ग की हालत भी एक बारिश में ही बहुत ही लचर हो चुकी हैं। आखिर ये करोड़ो के लागत से बनने वाले सड़कों का क्वालिटी इतना घटिया क्यो रहता हैं। अब एक नजर डालिए परेड ग्राउंड से लक्ष्मी निवास के तरफ जाने वाले मार्ग को वर्तमान में 15 अगस्त आने को हैं  इसी मार्ग वी आईआपी आकर झंडा तोलन करेंगे मगर अभी तक इस सड़क की सुध किसी जिम्मेदार अधिकारी ने नही ली हैं। रोज परेड का रिहर्सल भी हो रहा हैं मगर यहाँ पर आने जाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की दृष्टि भी इस खतरनाक ऊबड़खाबड़ सड़क पर नही पड़ी हैं। आसपास के रहवासियों की माने तो बड़े बड़े गड्डो में भरे पानी के कारण कई लोग गिरते पड़ते हैं वही कभी भी गंभीर दुर्घटना भी हो सकती हैं मगर धर्म की नगरी कहे जाने वाले धमतरी का भगवान ही मालिक हैं.. हालाकि देखा जाए तो बड़े बड़े होर्डिंग्स व पेपर में फोटो प्रकाशित करने वाले बहुत से कद्दावर नेता है ..मगर शहर की असुविधाओ को सुधारने व प्रशासनिक सिस्टम को ठीक करने की पावर शायद इनमें विटामिन की कमी हैं। शायद इसीलिए आज तक जो इस धमतरी शहर का विकास होना था वो गर्त में जाता नजर आ रहा है।

Show comments
Hide comments