धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर फ्यूल्स के संचालक ऋषि लुनावत के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सहित पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली सभी महिला शक्तियों का भी उनके द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर अमर फ्यूल्स के संचालक ऋषि लुनावत ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है।
विश्व की आधी आबादी यानी महिलाएं जिनका योगदान अतुलनीय है जिसे याद रखने और सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी के परिपेक्ष में उनके संस्था के द्वारा महिलाओं के सम्मान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही पॉलीथिन का उपयोग न करने का संदेश देकर उपस्थितजनों को जुट का थैला भी प्रदान किया गया।
Show comments