धमतरी। धमतरी गुरुवार गुरुद्वारा कमेटी संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें जसपाल छाबड़ा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी  हरमिंदर छाबड़ा को बारह मतों से पराजित किया है । 


 गौरतलब अध्यक्ष का निर्वाचन मतदान पद्धति से हुआ। अगले कार्यकाल के लिए जसपाल सिंह छाबड़ा को नए अध्यक्ष चुना गया है। मतदान में 187 मतदाताओं ने अपना वोट का प्रयोग किया। इस। चुनाव में जसपाल सिंह छाबड़ा को 96 वोट मिले। प्रतिद्वंदी हरमिंदर सिंह छाबड़ा को 84 मत प्राप्त हुए। इस तरह हरमिंदर सिंह छाबड़ा से 12 वोटों से पराजित कर जसपाल सिंह छाबड़ा अध्यक्ष घोषित हुए। 7 वोट निरस्त किए गए। सिक्ख समाज के लोगों का कहना है कि कड़े मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर बदलाव का संकेत देखा गया। 

गुरुद्वारा प्रबंधन में जसपाल सिंह छाबड़ा अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जीत से संगत में, शहर में खुशी का माहौल है। सर्व समाज द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।विदित हो कि जसपाल छाबड़ा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में हमेशा अपनी सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। श्री छाबड़ा एमए एवं एलएलबी की शैक्षिनिक योग्यता ग्रहण की है..वर्तमान में वे भारत  किराया भंडार के संचालक है। मिलनसार और मृदु भाषी होने के कारण शहर में एक अलग ही  उनकी लोकप्रियता है। उनके विजयी होने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी है।वही सर्व समाज ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की  है।

Show comments
Hide comments