धमतरी।धमतरी जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मणिशंकर चंद्रा का स्थानांतरण दुर्ग जिले में किए जाने पर प्रेस क्लब धमतरी द्वारा उनका सम्मान किया गया। दुर्ग रवाना होने से पूर्व धमतरी टीवी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एएसपी चंद्रा को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के दौरान एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपने मिलनसार एवं सहज व्यवहार से आमजन के बीच विशेष पहचान बनाई। उनकी कार्यशैली को मीडिया जगत सहित जनमानस ने सराहा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि एएसपी मणिशंकर चंद्रा एक सजग, संवेदनशील एवं मिलनसार पुलिस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने धमतरी जिले में सराहनीय सेवाएं दी हैं। ऐसे अधिकारी का स्थानांतरण निश्चित रूप से दुःखद है, लेकिन यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रेस क्लब परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
सम्मान के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर, महासचिव विक्रांत शर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, उमेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष नरेश श्रोती, पवन साहू, मुस्तफा दाऊदी सहित संदीप भट्टाचार्य, रितेश मिश्रा, कवि तारिक भाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


