धमतरी/भिलाई
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन सीजेयू द्वारा महिला पत्रकार वेणु साहू को 29 मार्च रविवार को भिलाई में आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में लेवल “महिला टैलेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सक्रियता और समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने वेणु साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से न सिर्फ जनहित के मुद्दों को उजागर किया, बल्कि महिला पत्रकारों के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वेणु साहू ने इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
इस सम्मान से जिले सहित प्रदेश के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।
