धमतरी। प्रेस क्लब धमतरी के द्वारा 12 मार्च गुरुवार को अशोका होटल रुद्री रोड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेंनगर निगम महापौर रामू रोहरा ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर,सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी,एसडीएम पियूष तिवारी,कोतवाली टीआई  राजेश मरई, संरक्षक द्वय मेघराज ठाकुर,दीप शर्मा,नरेश श्रोती सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए होली के रंग और आपसी भाईचारे के माहौल के बीच कार्यक्रम काफी उत्साहपूर्ण रहा।



धमतरी जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में शहर के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान नगाड़े की थाप पर लोग झूमते और थिरकते नजर आए होली के रंग में रंगे इस आयोजन में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं..इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच की दूरियां खत्म होती हैं और सभी अपने गिले शिकवे भूलकर एक साथ खुशियां मनाते हैं..कुल मिलाकर धमतरी जिला प्रेस क्लब का यह होली मिलन समारोह रंग उमंग और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ जहां सभी ने मिलकर होली के त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, एमआईसी मेंबर विजय मोटवानी,नीलेश लूनिया,अजय देशलहरे,कोमल सार्वा ,योगेशलाल,नरेश जसूजा,आशीष थीटे,महेंद्र खंडेलवाल,रौनक अग्रवाल,रंजीत छाबड़ा,दीप नारायण  शर्मा,उमेश वशिष्ट ,कमलेश पांडे,देवेंद्र युवराज मिश्रा , चंद्र कांत साहू,संतोष सोनकर,बसन्त सचदेव,राज सोनवानी,सत्येंद्र शर्मा, जुनेद रिजवी,लोकेश साहू,दिनेश देवांगन,रोशन सिन्हा,कृष्णा राव जगताप ,पवन साहू,अवधेश पांडे, रामकृष्ण ठाकुर, माधवेंद्र हिरवानी,मुस्तफा दाऊदी, विजय साहू,मन्नूराज पचौरी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विक्रांत शर्मा ने एवं आभार प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने किया।



Show comments
Hide comments