धमतरी।  एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी 
प्रभारी सचिन पायलट का 26 नवंबर को धमतरी आगमन हुआ। श्री पायलट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस भवन पहुंचे थे। जहां पर उनके द्वारा कांग्रेस के संगठनात्मक एवं एसआईआर के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।वही चर्चा उपरांत कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र अजमानी कांग्रेस भवन पहुंच गए और सचिन पायलट के समक्ष अपना स्तीफा देने के बाद स्तीफे की पावती की मांग करने लगे जिससे उपस्थित कांग्रेसी तमतमा गए और इस बात को लेकर तू तू मैं मै और झुमाझटकी की नौबत भी आ गई..


इस दौरान कुछ अमर्यादित अपशब्दों का भी इस्तेमाल भी हुआ जो सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हुआ..जो राजनीतिक गलियारों के लिए काफी शर्मनाक है.. कहा जाए तो इस घटना से कांग्रेस पार्टी की जो परंपरा और गरिमा थी वो धूमिल जरूर हुई है..हालांकि अजमानी के कांग्रेस भवन आने के बाद से ही हालात ही बिगड़ गए ..मगर इसे बैलेंसिंग करने के और भी तरीके थे.. जिससे हालात को नियंत्रित किया जा सकता था..मगर जोश में होश खो जाता है..




इसी तर्ज पर कुछ कांग्रेसी आजमानी से भीड़ गए.. हालांकि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने सहनशीलता का परिचय दिया और हालात को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास जरूर किया जो काफी सराहनीय  है... दोनो पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बाद अब श्री आजमानी इस धक्का मुक्की और बदसलूकी की बात को लेकर कोतवाली थाने में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना और ब्लॉक कांग्रेसध्यक्ष आकाश गोलछा के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए 27 नवंबर को एक लिखित शिकायत दी है..जिसमें उन्होंने बताया है कि लोहाना ने उनसे एक सरदार को निपटाने की बात कही है और उनके द्वारा मुझे भी निपटाने की धमकी दी है।


साथ ही कांग्रेस भवन से निकलते वक्त उन्हें मारने के उद्देश्य से पत्थर फेंका गया..जिससे वे चोटिल हो गये है..उन्हें पैर में चोट लगी है..इसके अलावा श्री आजमानी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व में भी परेशान करने का आरोप लगाकर कोतवाली में इन कांग्रेस पदाधिकारियो पर कार्यवाही करने के लिए लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है..बहरहाल इस आवेदन के बाद क्या कार्यवाही होती हैं या नहीं होती ..



मगर आजमानी ने कहा है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया हैं उसके लिए वे चुप नहीं बैठेंगे..हो सकता है अब उनके भाजपा में जाने के ऐलान के बाद बीजेपी भी अब इस बात में सामने आकर उनका खुलकर सहयोग- समर्थन कर सकते हैं। वही अजमानी के इस आवेदन पर पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात जरूर कही जा रही है।

Show comments
Hide comments