धमतरी। गंगरेल डुबान क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की गई। इस दौरान गंगरेल डुबान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क, पुल, पुलिया और वन अधिकार प्रमाण पत्र, व्यवस्थापन  के संबंध व स्थानीय समस्याएं सहित नए निर्माण और विकास कार्यों की सौगात के लिए आवेदन निवेदन किया।ग्राम कोड़ेगाव  मोबाईल टावर लगाने, मोंगरागहन से कोड़ेगाव बी टूटा पुल मार्ग का नवनिर्माण करने,डुबान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने  अपने नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव देकर निम्नलिखित समस्याएं उनके समक्ष रखीं।



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट रूप से कहा कि डुबान की जन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा।साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और रुके हुए कार्य को पूरे भी किए जाएंगे।उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार पूरे डुबान वासियों के साथ है।

डुबानवासियों ने मुख्यमंत्री जी को डूबान आने का न्योता दिया

डुबानवासियों ने  मुख्यमंत्री साय को डुबान आने का न्योता दिया गया।  मुख्यमंत्री  ने आश्वस्त किया कि वे निश्चित ही एक दिन समय निकालकर डुबान वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू जरूर होंगे। इस अवसर पर धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,सरपंच जितेंद्र सिन्हा, पुराना ध्रुव,भाजपा मंडल महामंत्री अहमद अली,सरपंच  शैलेन्द्र नाग,सरपंच रमेश निषाद सहित भाजपा के वरिष्ठ ग्रामीण जन और नेता गण उपस्थित रहे।

Show comments
Hide comments