सफलता की कहानी



धमतरी। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इनमें से एक है महतारी वंदन योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हज़ार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में लगातार छग सरकार द्वारा हस्तांतरित की जा रही है। धमतरी विकासखंड के ग्राम रुद्री की बिहान से जुड़ी  सुनिता वर्मा,लक्ष्मी साहू, ललिता साहू, हेमलता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने हम बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में रक्षाबंधन के लिए भाई बनकर तोहफा दिया है। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने विष्णु भैया को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।


      वहीं  गंगा साहू और तिलेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि उनके शासन काल में हम महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और साथ ही उनके कार्यकाल में प्रदेश सहित जिले में भी अराजकता कम हुई है।  इसके लिए उन्होंने  प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

Show comments
Hide comments