धमतरी । नगर निगम पर घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने निगम का घेराव कर दिया। सोमवार को घड़ी चौक में एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षदों के साथ पदयात्रा करते हुए निगम पहुँचे जहां पर नारेबाजी कर अंदर जाने की कोशिश भी की मगर पुलिस बल ने उन्हें अंदर प्रवेश नही करने दिया। प्रदर्शन कर रहे निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि धमतरी नगर निगम घोटालों का अड्डा बन गया है। यहाँ एलईडी लाइट घोटाला, शौचालय शाइन बोर्ड घोटाला, चैन माउंटेन घोटाला, पेट्रोल घोटाला, फिनाइल, हार्पिक, डस्टबिन घोटाला सहित विभिन्न घोटले हो रहे। जनता परेशान है। ऐसे महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर रामू रोहरा,राजेन्द्र शर्मा, चेतन हिंदुजा,अवनेंद्र साहू, देशान्त लोढ़ा, विजय साहू, उमेश साहू, नीलेश लुनिया आदि उपस्थित थे।


   भाजपाई रैली के माध्यम से निगम और महापौर के खिलाफ नारा लगाते पदयात्रा की। पोस्टरों में भ्रस्टाचार का स्लोगन,सहित रावण का पुतला लेकर निगम पहुँचे। घंटेभर यहाँ भाजपाइयों का प्रदर्शन चला। निगम क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही होने सहित जनसुविधाओं की कमियों को गिनाया गया।

  सभी भाजपाई रैली के रूप में घड़ी चौक से निगम की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निगम दफ्तर से 50 मीटर पहले ही बैरियर लगाकर रोक दिया। कुछ देर बाद बैरियर हटाया गया और फिर भाजपाई निगम पहुँच नारेबाजी करने लगे। गेट पर ही माइक के माध्यम से घोटालों को गिनाया गया। रैली को घोटालो की बारात का नाम दिया गया था।

क्या कहते है... महापौर विजय देवांगन


    आरोपों को लेकर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कुछ भी बोल रहे। इनके जन प्रतिनिधि खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.. यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी जांच करा लें। महापौर ने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड में भाजपा ने मशीन लगाया था। एक भी दिन इसका उपयोग नहीं हुआ है। सभी आरोप बेबुनियाद है। भाजपाइयों की मानसिक रोग से ग्रसित हो चुके जिन्हें उपचार की जरूरत है।

Show comments
Hide comments