धमतरी। धमतरी में एक अत्यंत दुर्लभ ऑपरेशन का मामला सामने आया है।

एक युवक के पेट से गर्भाशय निकाला गया। मेडिकल फील्ड के अनुसार विश्व में इस तरह के 300 केस सामने आ चुके है। दरअसल मामला 25 सितंबर 2023 का है। कांकेर क्षेत्र का एक युवक धमतरी नया बस स्टैंड स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम पेट दर्द की समस्या लेकर पहुचा था। प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को इस जटिल ऑपरेशन के बारे में डॉ रोशन उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जांच में युवक का हर्निया फंसा होना व दोनो तरफ के अंडकोष की गोली का अनुपस्थित होना पाया गया।जब युवक का दूसरे दिन ऑपरेशन किया गया तब एक दुर्लभ अंग उसके पेट में दिखाई दिया। यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली।


अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी। यह बहुत ही दुर्लभ मामला था। तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई।

साथ ही सभी अंग दिखाए गए। परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नही को सर्जरी कर निकाला गया।

साथ दाई अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया।

जिसे औरचिडोपेक्सी कहते है।

दाहिने तरफ के हर्निया का भी ऑपरेशन किया गया।

डॉ उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट मलेरिया डक्ट सिन्ड्रोम ( PMDS) कहते है।यह GENE में MUTATION परिवर्तन की वजह से होता है। इसमे पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है। परंतु पेट के अंदर स्त्री के गर्भाशय ,नली,अंडाणु,पाए जाते हैं।

अबतक विश्व मे इस तरह के 300 केस की पुष्टि की जा चुकी है। धमतरी बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का यह संभवतः पहला मामला है। इस जटिल एवं दुर्लभ ऑपरेशन में ऑपरेशन में डॉ रोशन उपाध्याय ,डॉ रश्मि उपाध्याय, बेहोशक डॉ प्रदीप देवांगन,डॉ प्रदीप मॉर्टिन आदि उपस्थित थे।



ऐसे होती है पहचान..

1, बच्चों के जन्म के पश्चात उसके अंडकोष में गोली का नहीं पाया जाना

2, जांघ के हिस्से में सूजन

3, वयस्क होने के बाद बांझपन

Show comments
Hide comments