महिला जागृति शिविर का आयोजन डड़सेना कलार समाज भवन ग्राम डोड़की की में किया गया ... इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत कार्य संचालित करने वाले सभी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने कार्यों की जानकारी प्रदान की गई..
वही कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से संबंधित क्विज , खेल,गोद भराई रस्म,अन्नप्राशन,पोष्टिक आहार प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया साथ ही मतदाताओ को जागरूक करने के लिए शपथ समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को ग्रामीण परियोजना अधिकारी सरला मिश्रा के द्वारा विभागीय योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। पर्यवेक्षक रेणुका साहू द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह प्रधानमंत्री वंदना योजना आदि की जानकारी दी गई।
पर्यवेक्षक उषाकिरण चंद्राकर के द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के आयोजन के बारे बताया गया। महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री अनामिका शर्मा द्वारा घरेलू हिंसा,महिला कानून सहित अन्य महिलाओं से संबंधित जानकारी दी गई।सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक उषा ठाकुर के द्वारा सखी सेंटर के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
के अलावा बाल संरक्षण अधिकारी यशवंत बैस ने भी बच्चों से संबंधित कानून के बारे में उपस्थित जनों को बताया। वही सी एच ओ ज्ञानेश्वरी साहू द्वारा भी स्वास्थ,टीकाकरण एवं संतुलित आहार के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू ,रुक्मणी सिन्हा, रामप्यारी सिन्हा,हितेश्वरी सिन्हा आदि उपस्थित थे। महिला जागृति शिविर में गर्भवती महिला कोमीन सिन्हा, गीता यादव,हेम प्रभा,उषा सिंहा, संजू ध्रुव आदि का गोद भराई की गई।वही डेविस ,सोमेश ,प्रभात, काव्या का अन्नप्राशन भी किया गया। स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता में सिद्धांत ध्रुव, रुद्रा के पालकों पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वरी साहू के द्वारा किया गया।
Show comments