धमतरी।जैसे-जैसे चुनावी तिथि नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे कांग्रेस भाजपा दोनों पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं.. वही दोनों पार्टी राजनैतिक दंगल में एक्टिव नजर आने लगे हैं..
इन दिनों राजधानी रायपुर में ईडी की कार्यवाही के बाद कांग्रेसी नेताओं में खलबली मची हुई हैं.. इसी के चलते एक नया मामला काफी चर्चित होने लगा है जिसे अब भारतीय जनता पार्टी के लोग इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रोशित हैं.. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का खुलासा होने के बाद अब भाजपाइयो के द्वारा कांग्रेस की भुपेश सरकार पर धावा बोलकर घेराबन्दी की जा रही हैं.. जिसके बाद भाजपाइयो के द्वारा आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार शाम 4 बजे गांधी मैदान में जिला भाजपा संगठन के द्वारा महाधरने का आयोजन किया गया ..
इस महाआन्दोलन में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष कमल भंजदेव, भुतपूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू,विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे..गांधी चौक में आयोजित इस महाधरना आंदोलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा हुआ है...जो यह दर्शाता है कि सरकार जनता के पैसे का किस तरह दुरुपयोग कर रही है...छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को जिसका जवाब जनता को देना होगा कि पैसे का आदान प्रदान आखिर कहा से हो रहा है..
Show comments