जनपद पंचायत धमतरी में अविश्वास प्रस्ताव के पश्चात चुनाव की प्रक्रिया फिर प्रारंभ हो गई थी... वही आज शुक्रवार को चुनाव निर्धारित है.. कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के लोग अपने-अपने प्रत्याशी के लिए गुना भाग में लगे हुए हैं... 1 दिन पहले से ही अपने पक्ष के जनपद सदस्यों को लेकर दावेदार अपने साथ उन्हें अज्ञात स्थल पर लेकर रवाना हो गए थे.. जिन्हें भी अपने साथ आज चुनाव के पहले लेकर जनपद पंचायत में लेकर प्रवेश करते देखे गए...

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष एवं भाजपा पार्टी उपाध्यक्ष पद के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है..वही विश्वास सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से मनीषा साहू और भाजपा से पूर्णिमा बनपेला ने अपना नामांकन दाखिल कर सकती है.. साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए भी मंथन का दौर चालू है। गौरतलब रहे कि भाजपा के सदस्यों की संख्या 13 और कांग्रेस की 12 है..बहुमत होने  के बावजूद भी भाजपा के सदस्यों को तोड़कर कांग्रेस अपना अध्यक्ष बना लेती है..और भाजपा को उपाध्यक्ष पद से ही संतुष्ट होने पड़ता है..अगर भाजपा संघटन का दबाव बनाया जाता तो दोनों पदों में उसका कब्जा हो सकता था।इस जोड़-तोड़ की राजनीति के चलते वोटिंग के बाद ही पता चल पाएगा कि ऊँट किस ओर करवट लेती है..

Show comments
Hide comments