जिला पुलिस विभाग के द्वारा
वर्ष 2022 में धमतरी पुलिस द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं जनमानस के हित में चलाए गए विभिन्न जागरूकता अभियानों के संबंध में मीडिया से वार्षिक  जानकारी के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष पुलिस-पत्रकार मिलन समारोह का आमत्रंण हेरिटेज (साहू सदन)रूद्री में आयोजन  किया गया..
इस अवसर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर के द्वारा जिला पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने के पश्चात मीडिया के साथियों को विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर नए वर्ष की बधाई दी गई..
वही इस अवसर पर जिला पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 
 पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टैभुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, रागिनी तिवारी ,नेहा पवार,शेर सिंह बंदे, रक्षित निरीक्षक के देवराजू, निरीक्षक सत्य कला रामटेके, गगन बाजपेई, शरद ताम्रकार, सूबेदार रेवती वर्मा सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष दीप शर्मा महासचिव विशाल ठाकुर आशीष मिनी ,संजय जैन, उमेश वशिष्ठ, नरेश श्रोती, नरेश राखेचा,एमए.फहीम , जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष रंजीत छाबड़ा,ऋतुराज पवार,देवेंद्र मिश्रा सहित रामेश्वर मरकाम,सूरज साहू,अभिषेक पांडेय,विजय साहू,सीपी सिन्हा, माधवेद्र हिरवानी, रविंद्र चोपड़ा,अभिषेक मिश्रा, फागेश्वर दास, चंद्रशेखर सिन्हा, पूनम शर्मा,सौम्या यादव,यशवंत गोस्वामी अनेक मीडिया के बंधुओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
Show comments
Hide comments