धमतरी।महिला बाल विकास विभाग ग्रामीण परियोजना के द्वारा सेक्टर झिरिया के अंतर्गत ग्राम गागरा में 19 जनवरी को पंचायत स्तरीय जागृति शिविर एवं बालिका दिवस का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के टैली चित्र पर पूजन अर्चन के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम रैली का आयोजन किया गया उसके बाद कोमल एवं साथियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा ग्राम कंडेल के बालिकाओं द्वारा पर्यावरण को लेकर पेड़ बचाओ विषय पर एक नाट्य मंचन किया तो मितानीनो के द्वारा भ्रूण हत्या को लेकर प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा बच्चों का अन्नप्राशन सहित 3 महिलाओं का गोद भराई रश्म भी किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुपर वाइजर उषा किरण चन्द्राकर के द्वारा पोषण के 5 मूल मंत्रों के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के बारे में श्री टंडन के द्वारा भी विभिन्न जानकारी देकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।सखी सेंटर की केंद्र प्रशासक ऊषा ठाकुर के द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी सहित संस्था के कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। उद्यानिकी विभाग की श्रीमती प्रज्ञा के द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता झिरिया सेक्टर,ग्रामवासी,पंच-सरपंच,जनपद सदस्य रामाधार साहू सहित महिला बाल विकास विभाग के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन रेवती साहू आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक तारकेश्वरी द्वारा किया गया।
Show comments