धमतरी भारत के 11 राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉक्टर स्वर्गीय ए पी जे अब्दुल कलाम के जयंती के अवसर पर ऋग्वेद एकेडमी धमतरी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.. 
इस प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के नन्हे होनहार वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट मॉडल बना कर विज्ञान के प्रति अपने जौहर का प्रदर्शन किया.. बच्चों द्वारा तरह-तरह के बनाए गए माडल को लोगों ने खूब सराहा बच्चों की खूब जमकर तारीफ भी की..इन छोटे बच्चे द्वारा बनाये गए आकर्षक विज्ञान मॉडल को देखकर ऐसा लगता है आने वाले समय देश के महान वैज्ञानिको में से एक  बनकर डॉ अब्दुल कलाम के जैसे देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है ..
Show comments
Hide comments