धमतरी।पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर के धमतरी जिले में में पदस्थापना के बाद से ही पुलिस विभाग में कसावट देखने को मिला है। उनके द्वारा पद संभालते ही अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा तस्करी सहित अनेक अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद जारी हैं।साथ ही यातायात जागरूकता शिविर, साइबर फ्राड के प्रति जागरूकता,महिलाओं से संबंधित कार्यशाला, गुम मोबाईल की खोज जैसे कई सोशल प्रोग्राम्स के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। साथ ही मृदुभाषी एवं सरल सजगता व्यवहार से  भी वर्तमान में उनकी एक अलग पहचान हैं।


गौरतलब रहे एस पी प्रशान्त ठाकुर के कार्यकाल में  गांजा तश्करी करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई हैं जो एक तरह से अपने आप मे एक पुलिस विभाग के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। गौरतलब रहे कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर कबपदभार ग्रहण करने के  बाद से ही  गांजा तस्करी के खिलाफ उन्होंने  अपनी एक मुहिम छेड़कर गांजा तस्करों पर शिकंजा कसना चालू कर दिया..गांजा तश्करी के लिए एक खास मार्ग बोर्राई बार्डर जहाँ से तश्करो का गांजा तश्करी का खेल शुरू होता था वही एक जांच चौकी का निर्माण उनके द्वारा करवाया दिया गया साथ मुखबिरो को भी इस कार्य के लिए तैनात कर दिया गया ताकि गांजा तश्करो को पकड़ने में पुलिस से किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो। इस मुहिम के तहत 7 जनवरी 2022 से अब तक नारकोटिक्स एक्ट के तहत 26 प्रकरण दर्ज कर 23 क्विंटल से भी अधिक गांजा जिसकी किम्मत 4,30,87,949 की जब्ती बनाकर  45 आरोपियो को सलाखों के पीछे भेजा गया। वही वर्ष 2021 में गांजा तश्करो पर कार्यवाही तो हुई लेकिन वर्तमान प्रकरणो  की तुलना में इनके आंकड़े  बहुत कम हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2021 में 15 प्रकरण दर्ज किए गए और 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 3 क्विंटल 77 किलोग्राम जब्त की गई जिसकी किम्मत 6,61,8300 बताया गया हैं। इससे साफ प्रतीत होता हैं कि पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर नारकोटिक्स मामले में काफी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है और वर्तमान में कर भी रहे है।वही अपने मृदुभाषी व एक सवेंदनशील अधिकारी के रूप इन्होंने अपनी अलग ही पहचान धमतरी जिले में बनाई है।साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में भी कानून व्यवस्था को लेकर वे काफी गम्भीरतापूर्वक अपने कार्यों को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए है।

                       विशाल ठाकुर की खास रिपोर्ट
Show comments
Hide comments