धमतरी।धमतरी टीवी के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन महापौर रामू रोहरा के द्वारा किया गया।इस प्रकाशन पर उन्होंने धमतरी टीवी के डायरेक्टर व प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर सहित सभी प्रेस परिवार को बधाई देते हुए कहा कि   धमतरी टीवी ने कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है।साथ ही इस चैनल के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का तीसरा वर्ष भी है।इस मनमोहक कलेंडर में सभी त्यौहार व हिंदी पंचाग को भी दर्शाया गया हैं जो वास्तव में बहुत ही उपयोगी हैं। साथ ही धमतरी टीवी जिसका मोटो है "सामना सच का" उसी के तर्ज पर आपकी बेबाक खबरें जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रसारित कर निरंतर जन आवाज को बुलंद करती रहे और प्रगति के मार्ग पर निरन्तर बढ़ती रहे । विमोचन के अवसर पर सुभाष साहेब,मेघराज ठाकुर,उमेश वशिष्ठ,देवेंद्र युवराज मिश्रा,संदीप भट्टाचार्य,कृष्णा राव जगताप,,रीतेश मिश्रा, पवन साहू, मुस्तफा दाऊदी,दुर्गेश साहू,रितेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Show comments
Hide comments