गौ तस्करों द्वारा गौ सेवकों को कुचलने का प्रयास और जान से मारने की धमकी
बालोद जिला अन्तर्गत गुरूर ब्लाक के ग्राम भरदा में गौ तस्करों द्वारा गौ सेवकों को कुचलने का प्रयास किया गया गौ तस्करो द्वारा तस्करी के दरम्यान गौ सेवकों को कुचलने का प्रयास लगातार किया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी फिर गौ वंशों को बचाने अपने धर्म की रक्षा के लिए गौ सेवकों ने हार नहीं मानी। गौ तस्करों को समझाया भी गया था लेकिन वर्तमान में अचानक उस दिन गौ सेवकों की और गौ तस्करी गाड़ी की मुलाकात भरदा गांव बस्ती में हुई । घनी आबादी होने के कारण गाडी को रोकने में कामयाब हुए गौ सेवकों ने अपने आपको बचाने के लिए प्रयास किए उसी दरम्यान गौ तस्करों से के साथ झुमा झटका भी हुआ । गौरतलब रहे कि गौ तस्करी करने वालो की गाड़ी की स्पीड इस कदर होती है कि कोई भी व्यक्ति अगर सामने से रोकने का प्रयास करे तो वो नहीं बच पाएगा। आखिर इन गौ तस्करों को इतनी स्पीड चलाने की आजादी किसने दी है ।वही बताया जा रहा हैं कि गाड़ी में गौ वंशों को ठूस ठूस कर भरा गया था चारे पानी की, उचित ठहराव की कोई व्यवस्था नहीं थी पशु चिकित्सा विभाग ,जिलाधीश से कोई अनुमति नहीं है थाना में कोई सूचना नहीं है ,पशु अधिनियम 1960 और छत्तीसगढ़ सरकार की पशु अधिनियम जुलाई 2024 की नियमों का कोई पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही ये भी सोचनीय मुद्दा है कि रात में ही गौ वंशों को क्यों ये तस्कर करही भदर पशु बाजार ले जा रहे थे । उक्त गाड़ी cg 04,QD 2713 के द्वारा लगातार गौ तस्करी किया जा रहा था और वहीं गाड़ी थाना द्वारा अभी वर्तमान में पकड़ी गई है । गौ सेवकों ने पूर्व में उक्त गाड़ी के संबंध में थाना अर्जुनी और सिटी कोतवाली में जानकारी दिया था लेकिन पुलिस की पकड़ में अलग अलग जिला होने के कारण कार्यवाही नहीं आ पा रहे थे । गौ सेवकों ने भी कहा है कि जो न्यूज खबरें प्रकाशित की जा रही है उनको उक्त गौ तस्करों और उनकी गाड़ी के संबंध सही जानकारी प्राप्त करना चाहिए है झूठी खबर के प्रकाशन से गौ सेवकों समाज सेवकों भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। मीडिया को कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा भ्रम में डालने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों के लिए मानवता की बात की जा रही है वो लोग भी वही अपराधी है जो कि कभी भी बेजुबान गौ वंश को कसाई बनकर लगातार कत्ल खाने ले जा रहे हैं। समस्त हिन्दू संगठन गौ वंश को माता का दर्जा देते हैं , उन पर अत्याचार करने वालों पर गुरूर थाने में अपराध भी दर्ज किया गया है, वहां जानकारी ली जा सकती है।