बस्तर जिला स्कूल आश्रम, छात्रावास कर्मचारी कल्याण संघ ने प्रेस वार्ता कर बताया अपना दुखड़ा
धमतरी।नियमितीकरण की मांग को लेकर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों द्वारा जगदलपुर से राजधानी रायपुर तक पैदल यात्रा की जा रही हैं। इन कर्मचारियों के 107 लोगो के काफिले में महिलाएं,उनके छोटे बच्चे सहित दिव्यांग कर्मचारी आदि शामिल है..जिन्होंने अपनी मांगों को शासन तक पहुचाने के लिए बारिश में भीगते हुए भी यह पदयात्रा कर रहे है।इन चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने धमतरी में प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके द्वारा जगदलपुर से रायपुर पदयात्रा 24 जून 2025 से शुरू की गई है जिसमें चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एक सूत्रीय मांग को लेकर पैदल पदयात्रा कर रहे हैं।
जिसमे जगदलपुर बस्तर के स्कूल आश्रम और छात्रावास में काम कर रहे कर्मचारी शामिल है..उनकी पैदल यात्रा 15 जुलाई को रायपुर में पहुंच कर विधानसभा भवन की ओर कूच करेगी।कर्मचारियों ने ये भी बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा पदयात्रा 1 मई को पदयात्रा शुरू की गई थी लेकिन दूसरे दिन बनियागांव कोंडागांव में यह यात्रा को कलेक्टर के द्वारा आश्वासन देकर रोक दिया गया था।
लेकिन मांग पूरी नहीं के कारण नाराज कर्मचारियों ने पुनः 24 जून 2025 से पदयात्रा शुरू कर दी है।अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखने पैदल पदयात्रा पर निकले है। कर्मचारियों का आगे कहना है नियमितीकरण व वेतन निर्धारण की मांग काफी पुरानी है। उन्हें संविदा में काम करते हुए 10 वर्ष बीत गए हैं। कुछ कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया गया है।
पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी भर्ती 2014 में हुई थी। नियमितीकरण के लिए 2019 से आंदोलन किया जा रहा है। फिरभी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है..तो वे आगे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।प्रेस वार्ता मेंप्रभुनाथ के अलावा रामनाथ कौशिक,परमानंद मौर्य, गायत्री कश्यप, दीप्ति तिवारी, सुभद्रा ठाकुर, सोमारू बघेल, परमानंद,सुबन्धु,हेमनाथ कश्यप आदि मौजूद थे।